हालात अपने अपने -
यह तुमसे गुजारिश है
मुझे जीने दो
मुझे जीने दो
मकसद तुम्हारा और है
कुछ और है मेरी दिशा
कुछ और है मेरी दिशा
तुम बदल डालोगे आँचल को
मुझे इस ही को सीने दो
मुझे इस ही को सीने दो
यदि दरिद्रता मेरी है यह
तो तुम्हारी दरिंदगी
तो तुम्हारी दरिंदगी
तुम खुश रहो अपने हाल में
मुझे मेरे हाल पै जीने दो
मुझे मेरे हाल पै जीने दो
No comments:
Post a Comment