Showing posts with label पुत्र अनेकांत के जन्मदिन पर. Show all posts
Showing posts with label पुत्र अनेकांत के जन्मदिन पर. Show all posts

Friday, August 2, 2013

विजय श्री तत्पर रहे ,तुम्हारा वरण करने के लिए

पुत्र अनेकांत को जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं 
(कविता )
विजय श्री तत्पर रहे ,तुम्हारा वरण करने के लिए 
- परमात्म प्रकाश भारिल्ल 

ना जिन्दगी हमको मिली है , बोझ  ढ़ोने  के लिए 
ना कोई भी कारण मिले, इक पल भी रोने के लिए 
प्रति प्रात जब सूरज उगे , प्रभात  करने  के  लिए 
अंधेरा कहीं ना टिक सके,कालिख उगलने के लिए 
चन्दा भी लालायित रहे , आताप  हरने  के  लिए 
विजय श्री तत्पर रहे ,तुम्हारा वरण करने के लिए 

Thursday, August 1, 2013

पुत्र अनेकांत को जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं -

पुत्र अनेकांत को जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं -
कविता 
- परमात्म प्रकाश भारिल्ल 

मंगलमय हो बर्ष तुम्हारा , मंगलमय सारा जीवन हो 
मंगलमय हो तन-मन तेरा , मंगलमय ये आतम हो 

Tuesday, September 20, 2011

पुत्र अनेकांत के प्रति ,उसके जन्मदिन २ अगस्त पर तुम - सबकी आकांक्षाओं के प्रतीक, उदित दिनकर, प्रज्ज्वलित दीप

तुम - उदित दिनकर, प्रज्ज्वलित दीप

(पुत्र अनेकांत के प्रति ,उसके जन्मदिन पर)
on 2nd aug.

तुम सरल, कोमल, शुभ्र, धवल

मतिमान, विज्ञ, वक्ता प्रवीण

सच्चरित्र, सुन्दर, धर्मधारी

धीमान, श्रीमान, तुम कुलीन

नव संतति के, सौरभ-गौरव

सौभाग्य अवनि के, युगप्रदीप

सबकी आकांक्षाओं के प्रतीक

उदित दिनकर, प्रज्ज्वलित दीप

गौरवान्वित - परमात्म प्रकाश भारिल्ल